देवघर, फरवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान कैच द रैन के तहत अमृत सरोवर के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने पूर्ण कार्यो को लेकर फोटो अपलोड और जिओ-टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीसी ने कहा कि इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर 65 अमृत सरोवरों के निर्माण/पुनरुद्धार, कार्य से पहले और बाद के कम से कम 3 वीडियो/फोटो अमृत सरोवर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। मौके पर डीसी ने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम, सप्तम लघु सिंचाई गणना, द्वितीय जल निकाय गणना एवं प्रथम स्प्रिंग गणना से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.