रांची, फरवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी प्रखंड की डाड़ीगुटु पंचायत अंतर्गत चिंचल नाला में प्रस्तावित एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि चेकडैम के निर्माण से आसपास के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कृषि कार्य सुगम होगा और फसल उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.