बदायूं, फरवरी 28 -- प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत सिद्धबाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल संवर्धन संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वंय सेवकों ने गांव तखरा व कलरावाला में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान, पौधारोपण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में बताया। मुख्य अथिति ब्लाक प्रमुख ओमकिशन ने कहा वृक्षारोपण,जल संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा- निर्देशन में देशभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उप-कृषि निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि जल सरक्षंण वैज्ञानिक पद्धति से सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे कि घटते जल स्तर को बढ़ाया जा सके तथा आने वाली पीढ़ी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.