मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रखंड की हरका मानाशाही पंचायत के पंचायत भवन में प्रखंड आत्मा की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय जल संरक्षण संगोष्ठी हुई। इसमें शामिल किसानों को जल संरक्षण व संचय का वैज्ञानिक तरीका बताया गया। सरैया कृषि अनुसंधान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने जीवन में जल के महत्व को विस्तार से बताया। कहा कि जल, जीवन और हरियाली के दम पर ही धरती पर जीव का अस्तित्व सुरक्षित है। उन्होंने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इससे पहले आत्मा अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस दौरान तकनीकी कृषि प्रबंधक राज देव सिंह और दिव्यांशू कुमार भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...