गोरखपुर, नवम्बर 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 'जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी)1.0 अभियान' में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाले गोरखपुर नगर निगम को मंगलवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु प्रशस्ति पत्र और 02 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। जल संचय जन भागीदारी अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में देश के 21 नगर निगमों में उत्तर प्रदेश के दो शहर शामिल हैं। गोरखपुर नगर निगम को तीसरा और गाजियाबाद नगर निगम को पांचवा स्थान हासिल हुआ है। प्रदेश स्तर पर गोरखपुर को पहला और गाजियाबाद को दूसरा स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का रायपुर नगर निगम पहले, तेलांगना का हैदराबाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.