जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, जल निकायों की सफाई पर जोर केन्द्रीय नोडल पदाधिकारी एवं आयुष मंत्रालय के निदेशक ने जमीनी हकीकत जानी "कैच द रेन " के तहत जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक, दिए गए कई निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत जिले में संचालित जल संरक्षण संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई। केन्द्रीय नोडल पदाधिकारी एवं आयुष मंत्रालय के निदेशक सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार जैसे विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गयी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को बचाना और संरक्षित करना है ताकि "हर बूंद अनमोल" के सपने को साकार किया जा सके। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के संचालन ...