नोएडा, जनवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। विकास के इस दौर में गायब होते तालाबों को पुनर्जीवित कर उनके मूल स्वरूप में लाने का बीड़ा उठाने वाले ग्रेटर नोएडा के डाढा गांव निवासी रामवीर तंवर आज प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। लोगों के बीच जल संरक्षण की अलख जगाने का काम कर रहे हैं। अब तक 50 से अधिक तालाबों को पुनर्जीवित कर चुके हैं। रामवीर तंवर की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। बीते साल ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के डाबरा और जैतपुर गांव के दो तालाबों के सौंदर्यीकरण में पॉन्डमैन के नाम से प्रसिद्ध रामवीर तंवर व उनकी टीम ने सहयोग किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में इनकी तारीफ कर चुके हैं। वह बताते हैं कि बचपन के तालाब को बर्बाद होते देखा नहीं गया और इनमें पानी लौटाने का संकल्प लिया। साल 2015 से तालाबों के लिए काम कर...