मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में चयनित 60 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के सभागार में मंगलवार को किया गया। इस प्रशिक्षण में किसानों को जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक संसाधन की रक्षा एवं किसानों को बागवानी फसलों की आधुनिक खेती के लिए जानकारी प्रदान की गई। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बागवानी विकास मिशन योजना तथा मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम उत्पादन तथा मखाना के साथ-साथ सिंघाड़ा, मखाना जलीय फसलों एवं अन्य कार्यक्रमों के प्राप्त लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। किसानों से उद्यान विभाग से जुड़कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अब जनपद में तालाबों को जलीय फसलों से जोड़ना तथा मत्स्य पा...