बेगुसराय, मई 25 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। साइकिल पे संडे टीम के सदस्यों ने 554वें रविवार को पिपरा देवस पंचायत स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान ठाकुरबारी परिसर में स्थानीय लोगों के साथ पर्यावरण को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में भाग लेते हुए पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह ने कहा कि आज जिस रूप में आसपास के क्षेत्र में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, यह हम सबके लिए बड़ा संकट है। इसके लिए जरूरत है कि हम जहां एक तरफ जल का दोहन कम करें वहीं दूसरी तरफ इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। साइकिल पे संडे के साथी विनोद भारती ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया। कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल और केवल संकट देकर जा रहे हैं। हम पेड़ काट रहे हैं। पानी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसी स्थिति मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.