धनबाद, मार्च 19 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। विगत चार माह से जल संकट (पिट वाटर) की समस्या से परेशान लोदना चार नम्बर के दर्जनों ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फुट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने लोदना तार प्लांट के समीप जयरामपुर भागा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंस गए। करीब तीन घंटे तक गहमा गहमी का माहौल रहा। अंत में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी, परियोजना पदाधिकारी ए के पांडेय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों से बात की। कहा कि पाइप जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बहुत जल्द ही पिट वाटर की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ। बताते हैं कि लोदना चार नंबर, दो नंबर, धाड़ी पट्टी, मस्जिद पट्टी में पिछले चार माह से पिट वाटर की आपूर्ति बंद है। कारण कि जगह-जगह पाइप लीकेज हो गया था। जिसके चलते सारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.