पटना, मार्च 23 -- जल संकट से जूझ रहे जिलों में सिंचाई और भू-संरक्षण की विशेष योजना बनायी गयी है। इसके तहत इन जिलों में आहरों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन आहरों से न केवल खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा, बल्कि भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। मिट्टी की नमी बनी रहेगी। इससे फसलों के उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं मवेशियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खासकर गर्मी के समय ये आहर वरदान साबित होंगे। कृषि विभाग मे पिछले दिनों 14 जिलों के लिए इसकी योजना बनायी है, इसमें पटना, अरवल, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नालंदा, नवादा, रोहतास, शेखपुरा जिला शामिल हैं। इन जिलों में 1060 आहरों का निर्माण जीर्णोद्धार किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 15 करोड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.