मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में गहराते जल संकट और बाधित जलापूर्ति को लेकर नगर निगम की बोर्ड की विशेष बैठक छह को होगी। इस बैठक में वार्ड वार समस्याओं का आकलन किया जायेगा। ताकि उसके लिए समेकित रुप से कार्ययोजना बनाई जा सके। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया जायेगा। बुधवार को पार्षदों के साथ हुई बैठक में पेयजल स्थिति की वार्डवार समीक्षा करने और त्वरित समाधान पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में छह जनवरी को बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वार्ड संख्या 1 से 45 तक की गहन समीक्षा की जाएगी। मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसकी जानकारी डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान व सभी पार्षदों को भी दिया गया है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर नाग...