नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि भीषण गर्मी में जल संकट दूर करने की बजाय भाजपा सरकार पिछली सरकार की नाकामियों को उजागर करके अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति जलापूर्ति नहीं कर पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। यादव ने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी के लिए प्रतिदिन लगभग 1290 एमजीडी पानी की जरूरत है। लेकिन, दिल्ली जल बोर्ड 990 एमजीडी पानी ही प्रतिदिन शोधित कर पाता है। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार 52 फीसदी पानी चोरी या बर्बाद हो जाता है। जल बोर्ड दिल्ली में पीने योग्य पानी का उत्पादन और वितरण करने की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ द्वारा मांगी गई जानकार...