सहारनपुर, अगस्त 21 -- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को पिलखनी स्थित 177.82 लाख की लागत से बने गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इसके साथ ही साथ मंत्री ने अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने निरीक्षण भवन के परिसर में रूद्राक्ष का पौधारोपित किया। पिलखनी निरीक्षण भवन के साथ-साथ सिंचाई की 4 परियोजना जिनकी स्वीकृत लागत 1609.22 लाख रुपये का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 14 गांवों की 4743 हेक्टेयर भूमि एवं 25,600 आबादी लाभान्वित हुई तथा नगर सिंचाई परियोजना स्वीकृत लागत 21.04 लाख का शिलान्यास किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सिह सैनी, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, विधायक नगर राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नकुड ब्लॉक अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.