देहरादून, मई 8 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से किया अनुरोध 192 मेगावाट की त्यूनी प्लासू, रूपसियाबगड़ के लिए मांगी वन भूमि हस्तान्तरण की स्वीकृति देहरादून, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाकात की। 192 में 72 मेगावाट की त्यूनी प्लासू और 120 मेगावाट की रूपसियाबगड़ बिजली परियोजना को वन भूमि हस्तान्तरण की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि विद्युत ऊर्जा की आवश्यकताओं के लिए उत्तराखंड को अन्य राज्यों एवं केन्द्रीय पूल से बिजली खरीदनी पड़ती है। विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं राज्य की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने को पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.