लखनऊ, फरवरी 6 -- नारेबाजी से गूंजा नागरिक समाधान दिवस, अधिकारियों व महापौर से तीखी नोकझोंक लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अवध विहार अमौसी कॉलोनी में लंबे समय से चले आ रहे जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। कॉलोनी के करीब डेढ़ सौ महिला-पुरुष नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नागरिक समाधान दिवस के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर जानबूझकर समस्या अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं व नागरिकों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से कहा कि अवध विहार अमौसी कॉलोनी में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बारिश में गलियां और सड़कें तालाब बन जाती हैं। कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अधिकारी और इंजीनियर मौके पर आकर देखने तक नहीं आए। इसी लापरवाही ने लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.