कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर में पानी निकासी की व्यवस्था बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी होते ही क्षेत्रीय लेखपाल के साथ तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना। इसके बाद दोनों पक्षों को तहसील बुलाकर एसडीएम की मौजूदगी में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोजीपुर के ग्रामीणों के द्वारा पानी के निकासी के लिए रास्ता बंद किए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र दिया गया था। पानी निकासी व्यवस्था बंद होने और इसके बाद जल भराव की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, पुलिस फोर्स के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.