नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनकपुरी हादसे में मृतक कमल के भाई करण ने जल बोर्ड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। करण ने कहा कि जल बोर्ड कर्मी योगेश घटना वाली रात मुझे मिला था। मैंने उससे पूछा कि यहां कोई दुर्घटना हुई है तो उसने साफ मना कर दिया। करण ने कहा कि अगर योगेश उस समय मुझे बता देता कि कोई गड्ढे में गिर गया है तो मैं खुद दोस्तों के साथ मिलकर उसे निकाल लेता और अस्पताल पहुंचा देता। इससे उसकी जान बच जाती। करण ने कहा कि मुझे मेरे भाई के लिए न्याय चाहिए। उन सभी लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए जो इसके लिए जिम्मेदार है। जिंदगी भर रहेगा अफसोस करण ने कहा कि मुझे जिंदगी भर यह अफसोस रहेगा मैं उस गड्ढे तक पहुंच गया और उसे देख नहीं पाया। अगर गड्ढे में देख लेता तो मेरा भाई आज जिंदा होता। करण ने कहा कि योगेश ने मुझे गड्ढे तक जाने से र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.