काशीपुर, अक्टूबर 7 -- काशीपुर। जल निगम जल संस्थान मज़दूर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन कर कुबेर सिंह को शाखाध्यक्ष चुना गया। सोमवार को देहरादून से पहुंचे जल निगम जल संस्थान मज़दूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री चिरंजी लाल डोबाल एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे के द्वारा शाखा के चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें कुबेर सिंह को शाखा अध्यक्ष, राकेश सैनी को शाखा उपाध्यक्ष, गोकुल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा ज्योति को शाखा सचिव चुना गया। जबकि चंद्रा को शाखा ऑडिटर बनाया गया। चुनाव के बाद कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.