चंदौली, अप्रैल 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बे में लगे जल निगम के ट्यूबवेल का स्टार्टर और ग्रिप खराब हो गया है। इसके चलते तीन दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। जिससे कस्बा सहित अन्य गांवों में पानी के लिए लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके मरम्मत की मांग की है। ताकि सुबह शाम पीने का पानी मिल सके। चहनियां स्थित जलनिगम टंकी से पानी की सप्लाई चहनियां कस्बा सहित सोनहुला, सिंगहा, रमौली, सुरतापुर, हिपनापुर, जगरनाथपुर, खंडवारी, बन्धवापर, रानेपुर लक्ष्मणगढ़, गुरेरा गांव के उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई होती है। विगत तीन दिनों से पानी की सप्लाई गायब हो गयी। पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। कस्बावासीयो का कहना है कि जब से जल जीवन मिशन के तहत टंकी को ग्राम पंचायत को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.