लखनऊ, मार्च 6 -- जल निगम कर्मियों ने गुरुवार को जल निगम मुख्यालय पर प्रदशर्न कर सातवां वेतनमान लागू किए जाने की मांग उठाई। जल निगम नगरीय में बकाया वेतन और पेंशन होली से पूर्व देने का अनुरोध किया। उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान मोर्चा के महासचिव इं. एके सिंह ने कहा कि जल निगम में नौ वर्ष बाद भी सातवां वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्तियां न किए जाने पर नाराजगी जताई। मोर्चा के सलाहकार इं. अनूप कुमार सक्सेना ने जल निगम के विभाजन के उद्देश्य को विफल करार दिया। उपाध्यक्ष राम सनेही यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। उपाध्यक्ष गिरीश कुमार यादव व इं. भीमराज ने जल निगम की पेंशन पॉवर कारपोरेशन की भांति ट्रेजरी से दिए जाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता...