कौशाम्बी, फरवरी 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों पर सबसे अधिक जोर दिया। कहा कि कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्थाएं जल्द काम पूरा कराएं। इतना ही नहीं फर्म बाबा जीए इन्फ्रा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी एक्सईएन को दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत लक्ष्य 353 ट्यूवबेल के सापेक्ष 348 की प्रगति हुई है। लक्ष्य 309 ओवरहेड टैंक के सापेक्ष 223 ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। वहीं 2,18,263 गृह संयोजन लक्ष्य के सापेक्ष 2,03,576 गृह संयोजन एवं 4,042 किलोमीटर पाइपलाइन लक्ष्य के सापेक्ष 3,507 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। ओवरहेड टैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.