कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। सलेमगढ़ क्षेत्र में नहर की जल निकासी बाधित होने से प्रत्येक साल सैकड़ों एकड़ फसल जलभराव की चपेट में आकर नष्ट हो रही है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का आरोप है कि सलेमगढ़ हरिजन बस्ती से लेकर बिहार सीमा तक नहर को अवैध रूप से पाट कर कब्जा कर लिया गया है, जिससे पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। समस्या को लेकर सलेमगढ़ के किसानों का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीके वर्मा से मिल कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में विजय प्रताप, कृष्णा मद्धेशिया, वीडीसी विजय शर्मा, दीपक चौरसिया व नागेंद्र गुप्ता शामिल रहे। किसानों ने बताया कि बसडिला बुजुर्ग सलेमगढ़ पैठानी टोला टेल नहर करीब पांच किलोमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.