रुडकी, सितम्बर 30 -- लक्सर क्षेत्र में खेतों की निकासी के लिए बने नाले कई वर्षों से चोक पड़े हैं। इनकी सफाई न होने की वजह से खेतों में भरा बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते किसानों की गेंहू, गन्ना और पशुओं के चारे की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लक्सर तहसील क्षेत्र गंगा और सोलानी नदी के बीच में स्थित है। इस कारण यह क्षेत्र आपदा के लिहाज से संवेदनशील है। किसान महेंद्र पाल, मजहर हसन, राज सिंह ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए दोनों नदियों के ऊपर तटबंध बना है। पर बरसात में ज्यादा बारिश होने पर ये नदियां पूरे उफान पर आ जाती हैं। कई बार इनमें बिन बारिश के भी बैराज से पानी छोड़ दिया जाता है। तब पानी नदियों के किनारे के ऊपर से होकर खेतों में भर जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.