मऊ, फरवरी 7 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि वार्ड में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से लुंज-पुंज हो गई है। कहा कि नाला नहीं होने से घरों के नाबदान का पानी अवरूद्ध है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान वार्ड के लोगों ने कहा कि पूर्व में वार्ड में गंदे पानी के निकासी के लिए एक बड़े नाले का निर्माण होना था। लेकिन आज तक नाला निर्माण नहीं हो सका। कहा कि वार्ड में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी के निकासी नहीं होने से हैंडपंप के चारों तरफ गंदे पानी का जमाव लगा हुआ है। लोग इसी हैंडपंप से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों स...