बस्ती, जुलाई 14 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नं पांच तिलाठी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कच्चा मार्ग, टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी जाम नाली इस टोले की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां गंदगी से जाम पड़ी हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वार्ड की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी वार्ड में फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में जलभराव से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगर पंचायत के तिलाठी के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को ...