जहानाबाद, जनवरी 6 -- डीडीसी ने अधिकारियों को किया बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। डीडीसी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान के कार्यान्वयन और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण योजना को और बेहतर तरीके से जमीन पर क्रियान्वित करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग ने भी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय जल-जीवन-हरियाली जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाल...