चतरा, जनवरी 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल जल कनेक्शन की प्रगति को तेज करने, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत नल जल कनेक्शन पूर्ण करने, जल कर संग्रहण को प्रभावी रूप से लागू करने तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित जल जांच सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को प्रेरित करते हुए स्वयं शौचालय निर्माण हेतु जागरूक करने एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.