आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। सीडीओ परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक की गई। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर एफएचटीसी के कार्यों में तेजी लाते हुए जनपद की प्रगति में सुधार लाएं। कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से ऊपर के पूर्ण हो चुके कार्यों को दो माह के अंदर शत प्रतिशत पूरा कराएं। जल जीवन मिशन के कार्यों के गुणवत्ता की जांच टीम गठित कर कराई जाएगी। कहीं भी जल की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत नहीं आनी चाहिए। कहा कि जल के गुणवत्ता की जांच आईएसए कंपनियों से कराई जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, कार्यदायी सं...