भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। हर घर नल योजना गांवों में विवाद का कारण भी बन रही है। खासकर पाइपलाइन डालने को लेकर जमीन खोदाई के दौरान। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरपुर गांव में गुरुवार को मारपीट हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। गांव निवासी नन्हकू बिंद ने कहा कि रामचंद्र, मुकेश, नंदू एवं रंजीत ने जल जीवन मिशन पाइपलाइन खोदाई के दौरान विवाद कर लिया। आरोपितों ने बहू अपमानी देवी एवं राधिका को गाली देने के साथ ही मारपीट भी किया। ज्ञानपुर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.