कटिहार, दिसम्बर 27 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में बनाये जाने वाले पंचायत सरकार भवन के स्थल चयन को लेकर आपत्ति जताते हुए शुक्रवार को बड़ी संख्या में उक्त पंचायत वासियों ने पंचायत भवन भवानीपुर में पहुंच कर जमकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। अन्य उपयुक्त जगह पर पंचायत सरकार भवन बनाये जाने की मांग की। मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वाले आक्रोशित ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं पंचायत के मोहम्मद बायसु, उप मुखिया नूर इस्लाम, पैक्स उम्मीदवार हसन रजा, पूर्व मुखिया फरीद आलम पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद फहीम, फिरोज आलम एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता नूर अखतर, मोहम्मद जफिर, डॉ. सफील्लाह सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाये जाने के लिए जिस स्थल को चिन्हित किया गया वह जमीन जल जमाव की समस्या से ग्रस...