सीतामढ़ी, नवम्बर 16 -- शिवहर,। अक्टूबर माह में हुई भीषण बारिश के कारण जिले के निचले क्षेत्रों में धान की खेतों में अभी तक जल जमाव रहने के कारण किसानों को धान की कटनी एवं दौनी करने में परेशानी हो रही है। जल जमाव के कारण मजदूर धान काटने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जल जमाव के कारण निचले क्षेत्रों में पका धान खेत में ही लगा हुआ है। मालूम हो कि अक्टूबर माह में अत्यधिक बारिश हुई थी। जिस कारण खेतों में काफी पानी लग गया। कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी लगा हुआ है। जिस कारण धान की फसल को काटने में किसानों को परेशानी हो रही है। कुछ किसान पम्पसेट से पानी निकाल रहे है। सबसे अधिक पिपराही प्रखंड के किसानों को हो रही है। पिपराही के विभिन्न पंचायतों में इस बार बाढ के पानी में तीन से चार दिनों तक धान की फसले डूबी रही। बाढ क...