प्रयागराज, अप्रैल 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर अल्लापुर में गुरुवार को नये सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड का पाठ एवं हवन के साथ हुआ। महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत यमुनापुरी ने दीप प्रज्वलन और प्रभु का पूजन किया। उन्होंने जल के सदुपयोग एवं आवश्यकतानुसार खर्च पर बल दिया और कहा कि जल और वायु मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। जल का अपव्यय रोककर उसका संरक्षण और संवर्धन कीजिए। पर्यावरण को संरक्षित कर वातावरण को शुद्ध रखिए जिससे हमें अधिकाधिक ऑक्सीजन प्राप्त हो और मन केन्द्रित रहे। छात्र-छात्राओं को योग-व्यायाम करने की भी सलाह दी। समाज में पाश्चात्य संस्कृति से बचकर अपनी सनातन संस्कृति को सम्मान देने पर बल दिया। प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त, अभिषेक दुबे एवं सतीश कुमार गुप्त ने मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.