लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।गंगा दशहरा पर राज्य की प्रमुख नदियों में से एक दामोदर नदी के उद्गम स्थल लोहरदगा के चूल्हापानी में गुरूवार को धार्मिक कार्यक्रमों और गोष्ठी का आयोजन हुआ। युगांधर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन ,देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने अन्य अधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ चूल्हापानी पहुंच कर पूजा-अर्चना की। डीसी ने कहा कि दामोदर नदी राज्य की प्रमुख नदी है जो पांच सौ किमी से अधिक लंबी दूरी तय करती है। इतनी लंबी नदी का इतना छोटा उद्गम स्थल देखकर सहसा किसी को विश्वास नहीं होता है। हमारे देश में नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है। विश्व की अधिकतर सभ्यताएं नदियों के किनारे ही विकसित हुई हैं। नदियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं हैं। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.