पीलीभीत, फरवरी 8 -- बीसलपुर, संवाददाता। गांव जल्लापुर में पुरानी रंजिश को लेकर कोटेदार को घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव जल्लापुर निवासी वृंदावन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सरकारी गल्ला दुकान चलाता है। गांव के हरीश कुमार आदि पुरानी रंजिश मानते हैं। आरोप है कि चार फरवरी की रात आधा दर्जन लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर मकान पर आए और दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। लाठी डंडों से हमला कर दिया और बांका से प्रहार किया। जिससे सिर व आंख में काफी चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरीश कुमार, राकेश कुमार, आकाश, शिवम, मंजू देवी, रानी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.