रिषिकेष, मार्च 8 -- शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क का पैचवर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ऋषिकेश की लाइफ लाइन है। इसी मार्ग से गुजरकर मुख्य बाजार, घाट रोड, तहसील मार्ग, न्यायालय मार्ग, फायर स्टेशन जैसे अहम सरकारी विभाग तथा विद्यालय आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही मार्ग पर हुए गड्ढों को भरने के लिये पैचवर्क किया जाए। जिससे आवागमन सुगम हो सके। इस पर लोनिवि अधिकारियों ने पैचवर्क कार्य सोमवार से शुरू करने की बात कही। मौके पर अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, जूनियर इंजीनियर संजय सेमवाल, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, राजेंद्र बिजल्वाण, सुधा असवाल, पार्षद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.