देवघर, मार्च 9 -- सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ नीलम कुमारी, उपप्रमुख बसंती देवी, प्रखंड समन्वयक अभिषेक आनंद, शिक्षा विभाग के बीपीओ रौशन कुमार सिंह, मनरेगा बीपीओ अमित कुमार भगत, प्रभारी प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भूषण मंडल, प्रभारी सीआई संदीप कश्यप, पंचायत सचिव ममता कुमारी आदि उपस्थित थे। सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए बंद जलमीनार जल्द चालू कराने व ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ नीलम कुमारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट की शिकायत नहीं मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.