सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। खराब पड़े और जले हुए ट्रांसफार्मर का मरम्मत अब जिले में ही 24 घंटा के अंदर कर दिया जाएगा। जहां पावर हाउस से 11 हजार केबी से 440 केबी कन्वर्ट करने वाली ट्रांसफार्मर का मरम्मत किया जाएगा। इइसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में अब ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप प्रमंडल का संचालन होगा। जहां से प्रमंडल संचालक को लेकर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनिय अभियंता व टेक्निशियनों की नियुक्ति कर दी है। विभाग गोमती नगर पावर हाउस के समीप ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप प्रमंडल का निर्माण कर रही है। यहां सीतामढ़ी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र के खराब ट्रांसफार्मर के साथ शिवहर एवं पुपरी प्रमंडल का भी ट्रांसफार्मर का रिपेयरिंग किया जाएगा। प्रमंडल के नियुक्त कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ने बताया विभाग मार्च 2...