एटा, जुलाई 18 -- घुंघरू घंटी निर्माताओं के प्रतिष्ठानों एवं आवासों पर की जा रही छापेमारी के विरोध में चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। नगर के बड़ा बाजार स्थित अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित श्रीघुंघरू उद्योग मंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। व्यवसायियों ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मामले में डीएम ने प्रमुख भूमिका निभाई। श्रीघुंघरू उद्योग मंडल के आदित्य मित्तल ने बताया कि इस हड़ताल की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराने के लिए कहा गया था। डीएम प्रेमरंजन सिंह की ओर से जीएसटी अधिकारियों और कारोबारियों के साथ बैठक कराई। इसमें जलेसर के घुंघरू घंटा व्यवसायियों के यहां हो रही कार्रवाईयों के बारे में जानकारी की गई। बैठक में तय हुआ कि अगर कह...