एटा, सितम्बर 18 -- लंबे समय से प्रतीक्षारत जलेसर गंगाजल परियोजना को सिंचाई विभाग ने एनओसी दे दी है। एनओसी मिलते ही जल निगम डीपीआर तैयार करने में जुट गया। यह डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। शासन में पास होते ही जलेसर को खारे पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। बता दें कि यह परियोजना लंबें समय से अटकी पड़ी थी। गुरुवार को जल निगम नगरीय एक्सईएन सैय्यद मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत जलेसर नगरीय क्षेत्र को पेयजल योजना से संतृप्त करने के लिए सितंबर माह के अंत तक डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय भेजी जा रही है। जलेसर नगर को नलकूप से पेयजल देने की योजना बनाई गई थी, जो जलेसर क्षेत्र में दूर-दूर तक खानी खारा होने के कारण फेल होई थी। इसके बाद जलेसर को एटा की हजार नहर से जलापूर्ति देने की योजना तैयार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.