महाराजगंज, नवम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के जयप्रकाश नगर स्थित सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह जलेबी रेस और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जलेबी रेस में नर्सरी से यूकेजी वर्ग के नन्हे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आलिया, उजाला, हर्षित और सत्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिव, अनमोल, दिव्यास, अंशु और अलीशा द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा एक से आठ के बच्चों के बीच हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साह दिखाया। इसमें प्रतिभा, मो. रसालत, मोहिनी और प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कनक, धर्मवीर, शिवानी और अंशिका गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अशोक वर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम ...