एक संवाददाता, जनवरी 27 -- बिहार के खगड़िया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेलदौर के पीरनगरा गांव में जलेबी के रुपये मांगने पर एक स्कूल टीचर ने मिठाई दुकानदार को खौलते हुए तेल में धकेल दिया। इससे दुकानदार झुलस गया। घटना गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी की है। दुकानदार ने पुलिस थाने में आवेदन देकर पीरनगरा मिडिल स्कूल के हेडमास्टर वीरेंद्र यादव के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार का नाम पीरनगरा निवासी प्रकाश शाह है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को सरस्वती पूजा के मौके पर पीरनगरा मिडिल स्कूल परिसर में मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिक्षक वीरेंद्र यादव ने उसकी दुकान पर पहुंचकर 50 किलोग्राम जलेबी बनाने का ऑर्डर दिया था। अगले दिन 26 जनवरी को हेडमास्टर उसकी दुकान पर पहुंच...