बांका, सितम्बर 21 -- बांका। निज प्रतिनिधि। सबू के जलाशयों में हो रहे मछली उत्पादन की क्षमता राष्ट्रीय स्तर के मानक का एक फीसदी भी नहीं है। यहां के जलाशयों में हर साल एक हेक्टेयर जल क्षेत्र के दायरे में महज एक किलोग्राम मछली का उत्पादन हो रहा है। जबकि राष्ट्र स्तर पर यह औसत 12 किलोग्राम है। इसको लेकर सरकार ने राज्य के जलाशयों में मछली उत्पादन की क्षमता बढाते हुए उसे राष्ट्र स्तर पर पहुंचाने का विजन तैयार किया है। इसके लिए जलाशयों में केज कल्चर से मछली पालन की शुरूआत की गई है। इसमें बांका जिले के पांच जलाशयों को भी शामिल किया गया है। जो सूबे के जलाशयों में हो रहे मछली उत्पादन को राष्ट्रीय मानक तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। बिहार में सबसे अधिक 10 जलाशय बांका जिले में हैं। इसमें पांच जलाशय ओढनी, बढुआ, विलासी, चांदन और बेलहरना में ह...