आरा, जनवरी 5 -- -कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया कटहरी टोला में रविवार की शाम हुई घटना -पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी भाग निकले, पहचान और धरपकड़ में जुटी पुलिस -घटनास्थल से पांच कारतूस, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के कटहरी टोला में रविवार की शाम जलावन रखने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गया। इस दौरान पहले मारपीट हुई और फिर गोलियां तड़तड़ा उठीं। हालांकि मारपीट और फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से पांच कारतूस, एक खोखा और एक मैगजीन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कुल्हड़िया गांव स्थित कटहरी टोला मे...