शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- नगर के फर्रुखाबाद रोड पर स्थित अखिल भारतीय सोहन मंडल आश्रम पर चल रही सात दिवसीय कथा में बुधवार को चौथे दिन भारी संख्या में श्रोतागण पहुंचे। जहां पर मुख्य अतिथि वृंदावन धाम से पहुंचे स्वामी सत्यानंद ने प्रवचन देकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। आयोजक मंडल में सहयोगी निखिल गुप्ता ने बताया की रविवार से प्रारंभ हुई इस कथा का समापन 31 जनवरी को होगा। प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक इस कथा में महान संतों द्वारा प्रवचन दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...