भभुआ, जनवरी 15 -- तीन कमरों में ही फिलहाल संचालित हो रही इंटरमीडिएट कक्षा तक की पढ़ाई, छात्र-छात्राओं को बैठकर पढ़ने में हो रही है परेशानी विज्ञान प्रयोगशाला, जिम, कार्यालय, स्टाफ रूम की अनिवार्यता से घटे शिक्षण कक्ष रामपुर प्रखंड के जलालपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हो रहे परेशान (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। रामपुर प्रखंड के जलालपुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में कमरों की भारी कमी है। इस कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मजबूरी में प्रयोगशाला कक्ष में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्लस टू स्तर के इस विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई होती है। लेकिन, आधारभूत संरचना के अभाव में शिक्षण कार्य जैसे-तैसे किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय ...