छपरा, फरवरी 7 -- - महिला ने की 13 घंटे यज्ञ मंडप की परिक्रमा - वैदिक मंत्रोच्चार से बना है भक्तिमय माहौल 1 - जलालपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यज्ञमंडप की परिक्रमा करती महिलाएं जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जलालपुर बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाधिवास कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए भी महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में महिलाओं ने यज्ञमंडप की परिक्रमा की। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन तिवारी, रवि पुजारी, रंजन तिवारी, चुलबुल सिंह भूमिहार, विजय गुप्ता, मुकेश भारती व अन्य ने बड़की संवरी गांव की एक महिला...