गोपालगंज, जनवरी 10 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पैर कट गया। जख्मी महिला ब्यूटी देवी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुही रोड की रहने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपने ससुराल तमकुही रोड से कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया दयाराम स्थित मायके आ रही थी। जैसे ही ट्रेन जलालपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी, वह उसमें लदी यूरिया की बोरियों को पार करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और संतुलन खोकर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ीं। इससे उनका एक पैर कट गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंच...