मेरठ, सितम्बर 21 -- थाना लोहियानगर क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। साथ ही घटना में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जलालपुर बवाल में मोहित सैनी घायल हो गया था, जिस पर गोली चलाई गई थी। शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। घायल मोहित सैनी और उसके परिवार का हालचाल जाना। साथ ही कहा उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, ऐसे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...