छपरा, मार्च 20 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की 14 पंचायतों में एक भी जेई के नहीं रहने से पंचायती राज विभाग से संचालित होने वाली योजनाएं एक महीने से बाधित हैं। मालूम हो कि प्रखंड में दो जेई का पद सृजित है। इस संबंध में प्रखंड की नवादा पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद यादव ने बताया कि जेई के नहीं होने के कारण सभी पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य भी बाधित है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि शीघ्र जलालपुर प्रखंड में जेई की पदस्थापना की जाए ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इधर बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों जेई का दूसरे विभाग में नौकरी होने के कारण दोनों जेई ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उप विकास आयुक्त को दी गई है। शीघ्र ही यहां किसी न किसी जेई की प्...